{"_id":"5dd66c5c8ebc3e54eb2a8465","slug":"ticket-broker-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः टिफिन सर्विस के बहाने टिकट दलाली करने वाला पकड़ा, फर्जी आईडी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः टिफिन सर्विस के बहाने टिकट दलाली करने वाला पकड़ा, फर्जी आईडी बरामद
Thu, 21 Nov 2019 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Nov 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ की टीम ने गत मंगलवार रात लखनऊ में गोमतीनगर के ग्रीनवुड अपार्टमेंट से एक ऐसे टिकट दलाल को दबोचा, जो टिफिन सर्विस की आड़ में टिकटों की दलाली कर रहा था। उसके पास से 20 टिकट व 47 फर्जी आईडी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एमके खान ने बताया कि मंगलवार रात उपनिरीक्षक बीएन तिवारी के साथ ग्रीनवुड अपार्टमेंट में छापा मारा गया। फ्लैट नंबर एमएनएफ-709 में किराए पर रहने वाले अनिल दीपानी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अनिल घर पर ही ई-टिकट का कारोबार करता था और आईआरसीटीसी का एजेंट भी नहीं था। टिकट बनाने के लिए अनिल प्रतिबंधित एएनएमएस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था। वह दो साल से इसमें लगा हुआ था। उसके पास से तत्काल के सात और जनरल के 13 टिकट मिले है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 866 टिकटों का ब्यौरा मिला है। वह अब तक 18 लाख रुपये के टिकट बना चुका है। उसका लैपटॉप व अन्य सामान जब्त कर लिया गया। खास बात यह है कि वह मां रसोई नाम से मेस सेवा भी चला रहा था और जहां टिफिनों की सर्विस दे रहा था, उन्हीं को तत्काल टिकटों की दलाली करता था।