फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three young boys died in a train accident.

UP: रहस्यमय तरीके से ट्रेन से कटे तीन युवक

Thu, 16 Oct 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 16 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
three young boys died in a train accident.

उत्तर प्रदेश के बांदा के अतर्रा में तीन हमउम्र युवाओं ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसमें एक स्नातक और एक इंटर का छात्र तो तीसरा मजदूर पेशा युवक बताया जा रहा है। पुलिस सामूहिक आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


अतर्रा नगर के वार्ड-10 (भवानीगंज) में शामिल दन्ना पाठक पुरवा निवासी रामबरन उर्फ पप्पू (18) पुत्र  शिवनारायण, ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी (19) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद और पिंटू (20) पुत्र छोटेलाल बुधवार को सुबह करीब आठ बजे अपने-अपने घरों से निकलकर लोहिया पुल केन कैनाल के पास आकर बैठ गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद यहां से कुछ दूर चलकर बांदा-मानिकपुर रेलवे लाइन पर तीनों एक साथ लेट गए। इसी बीच वहां से गुजरे बाबा यादव नामक वृद्ध ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से मानिकपुर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के हार्न बजाने के बाद भी तीनों रेल लाइन से नहीं हटे, जिससे ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। तीन युवकों के एक साथ कटने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

रहस्य बन गया पूरा मामला

three young boys died in a train accident.

मौके पर परिजनों के अलावा आसपास के गांव के लोग जुट गए। मृतक रामबरन बीएससी, ज्ञान प्रकाश 12वीं का छात्र और पिंटू पुताई आदि का कार्य करता था।

मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। न ही तीनों युवकों को उनके घरों में कोई डांट-फटकार लगाई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम सुरेश कुमार, एसपी पीयूष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन इसकी वजह अभी पता नहीं चल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed