यूपीः गहने खरीदने आई महिलाओं ने दुकान पर किया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीतापुर जिले में खरीदारी के बहाने सर्राफ के यहां पहुंची महिलाओं ने करीब 50 हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी पूरी करतूत कैद हो गई।
मामला रामगढ़ पुलिस चौकी के निकट स्थित ज्वैलरी शॉप का है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। दुकान मालिक महेंद्र मौर्य रविवार को प्रतियोगी परीक्षा की काउंसलिंग कराने गया था। दुकान पर पिता रामनरायन बैठे हुए थे।
तभी तीन महिलाएं व एक पुरुष ज्वैलरी शॉप में पहुंचे। इन लोगों ने सोने की चेन खरीदने की बात कही। जिस पर दुकानदार ने उन लोगों को ज्वैलरी दिखाना शुरू कर दिया।
बातों में लगाकर दिखाई हाथ की सफाई
तभी दो महिलाओं ने बड़ी सफाई से सोने की एक जोड़ी झुमकी,दो झाला,एक अंगूठी तथा एक जोड़ी बाले चुरा लिए।
सोमवार को जब दुकानदार वापस लौटा और दुकान में रखा सामान चेक किया तो मामला पकड़ में आ गया।
इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की पूरे दिन की रिकार्डिंग देखी। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में पूरा खेल सामने आते ही सभी सन्न रह गए।
महेंद्र के मुताबिक सीसीटीवी में चारों ठगों के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।दुकानदार ने इन महिलाओं की पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर रिकॉर्डिंग दिखाई लेकिन सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।