एक दिसंबर से बदले समय से चलेंगी ये तीन ट्रेनें, देखें- पूरा शेड्यूल
ट्रेन 02555 गोरखपुर से शाम 4.35 बजे चलकर बाराबंकी से रात 8.35 बजे, लखनऊ से 9.45 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल, नई दिल्ली, रोहतक, भिवानी होते हुए सुबह 10 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 02556 हिसार से शाम 5 बजे चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से सुबह 3.10 बजे होते हुए लखनऊ सुबह 5 बजे पहुंचेगी।
यहां से गोरखपुर 09.45 बजे आएगी। ट्रेन 02559 मंडुवाडीह से रात 10.15 बजे चलकर दूसरे दिन प्रयागराज से रात 12.35 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 02.50 बजे चलकर 08.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ये रही टाइमिंग
वापसी में 02572 ट्रेन आनंद विहार से रात आठ बजे चलकर दूसरे दिन रात 2.40 बजे चारबाग व 09.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।