फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three teenaged girls drowned in pond in sitapur.

सीतापुर में तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की मौत

Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
three teenaged girls drowned in pond in sitapur.
- फोटो : amar ujala

सीतापुर के मिश्रिख के लोकनापुर गांव स्थित संबर तालाब में मिट्टी निकालने गईं तीन मासूम बच्चियों की शुक्रवार शाम डूबने से मौत हो गई। एक की मौके पर ही जबकि दो ने सीचसी मिश्रिख में दम तोड़ा। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। खबर पाकर पुलिस व प्रशासनिक टीम भी पहुंच गई थीं।

विज्ञापन


मिश्रिख के लोकनापुर गांव निवासी काजल (9) पुत्री प्रकाश, सोनम (8) पुत्री दयाराम व पारूल (12) पुत्री रामशंकर गांव के पश्चिम स्थित संबर तालाब में मिट्टी निकालने गई थीं। बताते हैं कि तीनों बालिकाएं मिट्टी निकालने के चक्कर में गहरे पानी में चली गईं। तालाब में संतुलन बिगड़ने से तीनों डूबने लगी।
विज्ञापन


बच्चियों का शोर सुनकर कुछ दूर सड़क से गुजर रहे लोगों ने आननफानन उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक काजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों बालिकाओं को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रिख सीएचसी में चिकित्सकों ने सोनम व पारूल को भी मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही तालाब पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पूरे गांव में छा गया मातम

three teenaged girls drowned in pond in sitapur.
मामले की जांच करती पुलिस

घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। लोगों ने पुलिस व तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी है। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि बालिकाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

गांव के ही स्कूल में पढ़ती थीं तीनों
तालाब में डूबने वाली तीनों बालिकाएं गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। बताते हैं कि काजल व सोनम कक्षा पांच की छात्राएं थीं, जबकि पारूल कक्षा-दो में ही पढ़ती थी। काजल व सोनम पढ़ने में काफी अच्छी थीं।

स्कूलों में छुट्टियां चलने से तीनों बालिकाएं दोपहर बाद गांव के पास सड़क किनारे स्थित तालाब में मिट्टी निकालने गई थीं। उनके साथ कोई और नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed