{"_id":"66b49467c97a5346520b7f50","slug":"three-teen-aged-girls-get-drowned-in-a-pond-in-shravasti-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: घास काटने गई तीन किशोरियां तालाब में डूबी, दो की मौत और एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: घास काटने गई तीन किशोरियां तालाब में डूबी, दो की मौत और एक की हालत गंभीर
Thu, 08 Aug 2024 03:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:18 PM IST
सार
तालाब में डूबने से दो किशोरियों को मौत हो गई जबकि एक को बचा लिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तालाब किनारे मौजूद भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले के इकौना के चिचड़ी के मजरा अच्छन पुरवा निवासी तीन किशोरियां बृहस्पतिवार को घास काटने गई थीं। जहां तीनों तालाब में डूबने लगीं। इस दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि एक बालिका व एक किशोरी तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला जिसे इकौना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिचड़ी के मजरा अच्छन पुरवा निवासी करीना (12) पुत्री सालिगराम अपनी छोटी बहन राधा (8) व गांव की ही सुमन (14) पुत्री अमिरका के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जानवरों का चारा लेने गई थी। इस दौरान तीनों गांव के पास स्थित तालाब किनारे घास काटने लगीं जहां अज्ञात कारणों से तीनों तालाब में डूबने लगीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चौरासी बाबा आश्रम प्रकरण: 500 करोड़ की संपत्ति का हुआ खेल, नया ट्रस्ट बनाने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू होगा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान
इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने करीना को डूबने से बचा लिया जबकि सुमन व राधा गहरे पानी में डूब गई। सूचना के बाद मौके पर तालाब किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुमन व राधा के शव को तालाब से खोज निकाला। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। जबकि करीना को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश सिंह ने बताया कि मृतक किशोरियों राधा व सुमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी व बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।