फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three suspended alongwith Gudumba Inspector

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद इंस्पेक्टर गुडंबा समेत तीन निलंबित

Tue, 19 Apr 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three suspended alongwith Gudumba Inspector
कार सवार युवकों पर फायरिंग मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को सस? - फोटो : ??? ?????
इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क से लौट रहे कार सवार युवकों पर रविवार को दिनदहाड़े सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद सोमवार देर शाम मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू के अलावा दरोगा सतीश और मारूफ निलंबित किए गए हैं।
यह आदेश देर रात को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मामले में हुए अब तक की कार्रवाई पर सवाल-जवाब के बाद की है।
बाइक सवार बदमाशों ने पांच थानाक्षेत्रों में होते हुए गुडंबा तक कार सवार युवकों का पीछा किया। इस मामले में देर शाम को गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनसे पूछताछ की बात ही कुबूल की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के हाथ आरोपियों की दो बाइकें भी लगी हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से संज्ञान लिया गया और पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किया गया।
साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके बाद देर शाम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने गुडंबा के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र साहू और दरोगा सतीश व मारूफ को निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, मामले में पुलिस ने पंकज और आदित्य समेत तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। मामले में मुख्य आरोपित हनी तिवारी और उसके साथी अभी फरार है।

यह था मामला
अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त नदीम के साथ उसकी कार से दोपहर को इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क गए थे। चार बजे लौटते समय भिठौली तिराहे से कुछ दूर पहले उनकी कार को दोनों ओर से 7-8 बाइक सवार 20 युवक रुकवाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद बदमाश कार पर पत्थर फेंकने लगे। अभिषेक का आरोप है कि चलती बाइक से कार को लात मारते हुए भी रोकने की कोशिश की गई। इस पर नदीम ने स्पीड तेज कर दी तो बदमाशों ने आईआईएम मोड़ पर उन्हें ओवरटेक किया और आठ राउंड गोलियां चलाने के साथ कार पर बमबाजी शुरू कर दी थी। किसी तरह बचते हुए वे टेढ़ी पुलिया चौराहे पहुंचे और भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। इस दौरान कहीं पुलिस नहीं दिखी। वहीं, चौराहे पर लोगों को देखते हुए हमलावर भाग गए थे। इस मामले में पीड़ित युवक अलीगंज निवासी नदीम की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने हनी तिवारी, लव, पंकज रावत, आकाश निगम सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed