{"_id":"6920d0fa08961dc730079967","slug":"three-suspects-caught-on-camera-search-continues-lucknow-news-c-13-knp1050-1482301-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध, तलाश जारी
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-आठ स्थित रघुराज नगर में रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश उपाध्याय (24) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस इनकी पहचान कर रही है।
एसीपी ए विक्रम सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शशि को फोन कर बुलाया गया था। प्रेम प्रसंग और लेनदेन में हत्या की दिशा में छानबीन चल रही है। सर्विलांस से हमलावरों का सुराग लगाया जा रहा है।
एसीपी ने कहा कि पड़ताल में सामने आया है कि हमलावर हथियार लेकर नहीं आए थे। बातचीत के दौरान शशि पर अचानक हमला बोला गया था। माना जा रहा है कि ईंट से शशि के सिर पर वार किया गया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कुछ संदिग्ध फोन बंद कर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
मूलरूप से अंबेडकर नगर के राजे सुल्तानपुर मार्केट निवासी शशि लखनऊ के रघुराज नगर में किराये पर रहते थे। वह विष्णु एंड कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट थे। बुधवार रात में कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था। पिता चंद्र भूषण पांडेय की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।