{"_id":"65ef32bd887f7ac85b084037","slug":"three-susopended-and-one-terminnated-in-ghazipur-bus-accident-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजीपुर बस हादसे में सख्त कार्रवाई, बिजली विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजीपुर बस हादसे में सख्त कार्रवाई, बिजली विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त
Mon, 11 Mar 2024 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:07 PM IST
सार
गाजीपुर में हुए भीषण हादसे में सख्त कार्रवाई करते हुए ऊर्जा मंत्री ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और एक की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने विद्युत् विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जबकि एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और एमडी समेत अन्य अधिकारियों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने गाजीपुर और मऊ पहुंचे।
जिले में हुए एक बस हादसे में एक बस एचटी लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीखपुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे।
विज्ञापन