फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three special trains for delhi.

दिल्ली के लिए डुप्लीकेट शताब्दी समेत तीन स्पेशल ट्रेनें

Thu, 02 Oct 2014 12:48 PM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
three special trains for delhi.

रेलवे त्योहारों की भीड़ के मद्देनजर लखनऊ से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें एसी चेयरकार वाली एक डुप्लीकेट शताब्दी एक्सप्रेस और एक एसी एक्सप्रेस स्पेशल शामिल होंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि  इन ट्रेनों के संचालन से दशहरा के बाद लोगों को सीट मिल सकेगी।

ट्रेन नंबर- 04440 नई दिल्ली से 2 और 5 अक्तूबर को दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली के रास्ते रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन नंबर-04438 दिल्ली स्टेशन से 3 व 6 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे चलकर मुरादाबाद के रास्ते रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

जबकि लखनऊ से ट्रेन नंबर- 04439 चार अक्तूबर को सुबह 5:20 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

तो ट्रेन नंबर- 04437 तीन और छह अक्तूबर को सुबह 5:20 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार की 11 और एसी फर्स्ट की एक बोगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन नंबर- 04941 लखनऊ से 2 व 4 अक्तूबर को जबकि ट्रेन नंबर- 04942 नई दिल्ली से 3 व 5 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन में एसी थर्ड की दो, स्लीपर की दो और जनरल की दस बोगियां होगी।

यह ट्रेन लखनऊ से रात 8:15 बजे चलकर मुरादाबाद के रास्ते सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04432 दिल्ली से 3 अक्तूबर को लखनऊ के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर- 04433 वाराणसी से 5 अक्तूबर को लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed