फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three shikshamitra died in UP.

यूपी में अब तक तीन शिक्षामित्रों की हुई मौत

Fri, 18 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three shikshamitra died in UP.

हाईकोर्ट से शिक्षक पद से समायोजन रद्द होने के बाद सदमे में आए शिक्षा मित्रों के बीमार होने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 22 से अधिक शिक्षा मित्र बीमार पड़ गए हैं। इनमें से तीन शिक्षा मित्रों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं शिक्षा मित्रों का गुरुवार को छुट्टी के बावजूद विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार से खुल रहे परिषदीय स्कूलों में शिक्षा मित्र पूर्व की तरह पढ़ाएंगे, लेकिन छुट्टी के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार के बार-बार आश्वासन के बाद भी शिक्षा मित्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जिलों में हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद शिक्षा मित्र सदमे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मित्र संयुक्त मोर्चा के मुताबिक देवरिया में शिक्षा मित्र उदयभान समायोजन रद्द होने के बाद से सदमे था। गुरुवार को वह मोटरसाइकिल से जा रहा था कि और अचेत होकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आजमगढ़ में शिक्षा मित्र लाल बहादुर यादव की भी मौत हो गई। वहीं कासगंज के प्रेम सिंह की 12 सितंबर से ही अन्न जल त्यागने से उसकी मौत हो गई।

एनसीटीआई की गलत रिपोर्ट से शिक्षामित्रों की ये हालत हुई

Three shikshamitra died in UP.

शिक्षा मित्र संयुक्त मोर्चा के गाजी इमाम आला ने कहा है कि एनसीटीई की गलत रिपोर्ट से शिक्षा मित्रों की यह हालत हुई है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए उत्तराखंड व महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी शिक्षा मित्रों को टीईटी से छूट दिलानी चाहिए।

प्रधानमंत्री से आज मिलेंगे शिक्षा मित्र

वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मित्रों से मिलने का समय दे दिया है। मोदी डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में छह शिक्षा मित्रों से मुलाकात करेंगे।

इसमें वाराणसी के पांच शिक्षा मित्र विनोद उपाध्याय, अमरेंद्र दुबे, धनंजय सिंह, प्रमोद सिंह, अनीता श्रीवास्तव के साथ आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही शामिल हैं।

शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री ने साढ़े 3 बजे मिलने का समय दिया है। शिक्षा मित्र उनसे समायोजन बहाल कराने के लिए एनसीटीई से वाजिब रिपोर्ट लगाने तथा शैक्षिक योग्यता निर्धारण में राज्यों को भी साझेदार बनाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed