फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three SDOs of Meerut suspended after power failure at Air Force Station

Lucknow News: एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती गुल होने पर मेरठ के तीन एसडीओ निलंबित

Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Three SDOs of Meerut suspended after power failure at Air Force Station
लखनऊ। मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन की बिजली गुल होने और 11 करोड़ की लाइन के निर्माण में गड़बड़ी बरतने के आरोप में मेरठ विद्युत वितरण निगम के तीन एसडीओ (उपखंड अधिकारी ) निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें से दो बतौर जूनियर इंजीनियर और एक एसडीओ के रूप में लखनऊ में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ की एमडी रिया केजरीवाल की ओर से 24 जनवरी को लिखे पत्र पर मेरठ विद्युत वितरण निगम के एमडी रवीश गुप्ता ने कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में गाजियाबाद के उपखंड लालबाग लोनी के आनंद कुमार, उपखंड गुन्नौर संभल के ऋषि शुक्ला और अमरोहा उपखंड के सतविंदर कुमार यादव हैं। इनमें से आनंद व ऋषि लेसा निर्माण सर्किल में जूनियर इंजीनियर थे। सतविंदर मोहनलालगंज उपखंड में एसडीओ रह चुके हैं। तीनों को सहारनपुर मुख्य अभियंता जोन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले एक्सईएन सुदेश कुमार, एसडीओ श्याम वीर सिंह और जेई सास्वत भूषण को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन




एक्सईएन पर मेहरबानी

जिस एक्सईएन की तैनाती के दौरान लापरवाही बरती गई, उसका बाल तक बांका नहीं हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उसे कौन बचा रहा है? उधर, एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती गुल होने व लाइन बनाने की गड़बड़ी की जांच भी शुरू नहीं हुई है। जांच करने वालों को अब तक उससे संबंधित दस्तावेज ही नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed