फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three sarees in five hundred rupees

Lucknow News: पांच सौ रुपये में कॉटन की तीन साड़ियां

Fri, 14 Nov 2025 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
three sarees in five hundred rupees
उत्तराखंड महोत्सव में सजी साड़ी की दुकान। अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहा उत्तराखंड महोत्सव इन दिनों खूब चर्चा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से इतर यहां लगे स्टॉल शहरियों को खूब पसंद आ रहे हैं। साड़ियों को लेकर कई स्टॉल हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा उत्तराखंड, असम, राजस्थान और बंगाल की साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। वैसे तो यहां दो सौ रुपये से लेकर पांच हजार तक कीमत की साड़ियां मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा पांच सौ रुपये में कॉटन की तीन साड़ियों को लेकर है। इनकी खूब बिक्री भी हो रही है।


असम वेव्स के स्टॉल पर साड़ियों की अच्छी रेंज मौजूद है जहां कॉटन और सिल्क के अलावा खादी समेत कई तरह की साड़ियां हैं। यहां हैंडलूम्स का बेहतरीन कलेक्शन है। इसके अलावा राजस्थान, बंगाल और उत्तराखंड के व्यवसाइयों के स्टॉल पर भी खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें से कुछ स्टालों पर पांच सौ रुपये में कॉटन की तीन साड़ियों का ऑफर खूब चर्चा में है। महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ भी यहीं दिख रही है और दुकानदार भी जबरदस्त बिक्री से खूब उत्साहित हैं। बंगाल हैंडलूम्स के स्टॉल पर मौजूद इंदिरानगर की प्रियंका नेगी, विकासनगर की सीमा सिंह और उनकी सास, कुर्मांचलनगर की विभा और गोमतीनगर की हेमा, रचना और शालिनी ने बताया कि ये साड़ियां रोजमर्रा में पहनने के लिए काफी अच्छी हैं। इन्हें छोटे-छोटे अवसरों पर गिफ्ट भी किया जा सकता है। आलमबाग निवासी शिक्षिका सुनीता सिंह ने बताया कि मेरे प्रोफेशन के हिसाब से ये साड़ियां मुझे बहुत अच्छी लगीं और इसीलिए मैंने छह साड़ियां खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed