{"_id":"6388b9245e33ec5f8f0f3d60","slug":"three-posts-each-of-police-commissioner-and-additional-commissioner-of-police-have-been-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : नवगठित पुलिस कमिश्नरी में पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के तीन-तीन पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : नवगठित पुलिस कमिश्नरी में पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के तीन-तीन पद सृजित
Fri, 02 Dec 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:24 AM IST
सार
शासन की ओर से बृहस्पतिवार को तीनों जिलों में नवगठित पुलिस कमिश्नरी के लिए तीन पुलिस आयुक्त, तीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और 24 सहायक पुलिस आयुक्त के पदों के सृजन की अधिसूचना जारी कर दी गई। पुलिस आयुक्त का पद आईजी या उच्च रैंक के अधिकारी का होगा।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवगठित पुलिस कमिश्नरी आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद के लिए पुलिस आयुक्ति, अपर पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के पदों का सृजन कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त के पदों के सृजन वित्त विभाग की आपत्ति के बाद अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से बृहस्पतिवार को तीनों जिलों में नवगठित पुलिस कमिश्नरी के लिए तीन पुलिस आयुक्त, तीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और 24 सहायक पुलिस आयुक्त के पदों के सृजन की अधिसूचना जारी कर दी गई। पुलिस आयुक्त का पद आईजी या उच्च रैंक के अधिकारी का होगा। वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का पद एसएसपी या डीआईजी रैंक का होगा। सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पुलिस उपाधीक्षक तैनात किए जाएंगे। पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त के पद सृजन के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने आपत्ति लगा दी है, जिसकेकारण उस पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
नई पुलिस कमिश्नरी में आठ सहायक पुलिस आयुक्तों की हुई तैनाती
नवगठित पुलिस कमिश्नरी में डीजीपी मुख्यालय ने आठ पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती कर दी। इसमें फिरोजाबाद में तैनात अभिषेक श्रीवास्तव, चित्रकूट में तैनात भाष्कर वर्मा और हमीरपुर में तैनात रवि प्रकाश सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरी में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। वहीं अलीगढ़ में तैनात श्वेताभ पांडेय, बहराइच में तैनात जंग बहादुर यादव और बाराबंकी में तैनात योगेंद्र कुमार को प्रयागराज और आनंद कुमार पांडेय को बांदा से व पीयूष कांत राय को सहायक पुलिस आयुक्त आगरा पुलिस कमिश्नरी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
चार अन्य पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
चार अन्य पीपीएस अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए। इसमें प्रयागराज में यातायात में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित को लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं बाराबंकी में तैनात पूर्णेन्दु सिंह को पावर कार्पोरेशन और 38वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात आशुतोष मिश्रा को बाराबंकी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा मुख्यालय में तैनात इनाम वारिस को विशेष जांच प्रकोष्ठ स्थानांतरित किया गया है।