फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three policeman suspend within chauki incharge

किशोर से बर्बरता में चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

Sun, 30 Jun 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three policeman suspend within chauki incharge
तेलीबाग पुलिस चौकी में किशोर से बर्बरता में चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित
विज्ञापन

पीजीआई थाने की तेलीबाग चौकी में ई-रिक्शा चोरी के शक में किशोर को बंधक बनाकर बेतहाशा पीटने और बूटों से कुचलने के मामले में शनिवार को चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
वहीं, पीड़ित को टकराने पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के मुंशी को दंड का नोटिस थमाया गया। किशोर के परिवारीजन के तहरीर देने पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक विधानसभा/सचिवालय सुरक्षा सर्वेश कुमार मिश्रा की जांच रिपोर्ट पर तेलीबाग चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, मुख्य आरक्षी दिनेश त्रिपाठी व संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीड़ित व उसके परिवार को क्षेत्राधिकारी कैंट के कार्यालय से टरकाने वाले मुंशी राजेंद्र पटेल को विभागीय दंडात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है।
जांच में पाया गया कि चौकी प्रभारी व दोनों मुख्य आरक्षी ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पालन न करके अवैधानिक तरीके से कार्रवाई की। चिकित्सकीय परीक्षण में किशोर को साधारण चोट व सूजन पाई गई है।
इस पर क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया गया कि परिवारीजन की इच्छा पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करें।
समस्याओं के मूल कारण पर नजर
कलानिधि नैथानी ने बताया कि तेलीबाग चौकी में किशोर की पिटाई के मामले में तुरंत कदम उठाने के बजाए मूल कारण का पता लगाकर कार्रवाई की गई है। सभी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों को आदेश दिए गए कि प्रभारी निरीक्षक से लेकर होमगार्ड तक को बाल अपराध व किशोर न्याय अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि भविष्य में किसी नाबालिग के उत्पीड़न की शिकायत न हो।

महिला हवालात की तरह बंद हो नाबालिग का उत्पीड़न
एसएसपी ने कहा कि पहले थाने पर महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतें आती थीं। अनेक पुलिसकर्मियों को जेल की हवा खानी पड़ी। इसके बाद थानों से महिला हवालात खत्म हो गई। चेताया कि नाबालिग के उत्पीड़न में जेल जाने के बजाय हरकत सुधार लें। पुलिसकर्मी नए जमाने के हिसाब से खुद को बदलकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed