फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people injured in road accidents died

Lucknow News: सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 19 Aug 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents died
प्रतीकात्मक।
लखनऊ।
विज्ञापन

सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। हादसे बाजारखाला, माल और सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुए थे। माल-भरावन मार्ग पर शुक्रवार सुबह सालेहनगर नौबस्ता के पास डीसीएम ने बाइक सवार मैकू और उनकी पत्नी मीरा को टक्कर मार दी थी। हादसे में मैकू की मौत हो गई थी, जबकि मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
मीरा को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बेटे जितेंद्र ने बताया कि सोमवार दोपहर में उनकी मां ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र के मुताबिक 13 अगस्त को उनके मकान का पिछला हिस्सा बरसात के चलते भरभरा कर गिर गया था। हादसे में जितेंद्र और मीरा बाल बाल बच गए थे। तब से परिवार एक ही कमरे में रह रहा था। मीरा की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कार की टक्कर से घायल सीतापुर के रामपुर निवासी राम लखन (33) की इलाज के दौरान मौत हो गई। राम लखन पारा थाने के पास किराए के मकान में रहकर अनाज बेचने का काम करते थे। पिता लालू ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले सीतापुर गया था। 14 अगस्त को बाइक से लखनऊ लौटते समय सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रात नौ बजे पारा जाते समय प्लासियो माॅल के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चालक ने राम लखन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। राम लखन के परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, बाजारखाला इलाके में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में घायल मो. अरमान की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पिता मो. अहमद ने बताया कि अरमान एसी मैकेनिक था। रक्षाबंधन के दिन अरमान ऐशबाग काम से गया था। इसी दौरान हादसे में घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की हुई शिनाख्त
शनिवार की देर रात स्कार्पियो चालक ने लापरवाही से तेलीबाग इलाके में आठ लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसकी पहचान सोमवार को नेपाल के बंदीपुर तनऊ निवासी गम बहादुर (35) के रूप में हुई। वह तेलीबाग में किराए के मकान में रहकर आलमबाग के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। चाचा दुर्गा बहादुर ने बताया कि उन्हें तेलीबाग में रह रहे पारिवारिक मित्र सुख बहादुर ने भतीजे गम बहादुर की सड़क हादसे में मौत की सूचना दी। उन्होंने रविवार देर रात शव की शिनाख्त की। गम बहादुर के परिवार में पत्नी नंदा माया और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed