{"_id":"67953f8d02cba3e8ea00ebf2","slug":"three-people-including-wife-arrested-in-murder-case-of-e-rickshaw-driver-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1050547-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई रिक्शा चालक की हत्या मामले में पत्नी सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई रिक्शा चालक की हत्या मामले में पत्नी सहित तीन हिरासत में
Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मृतक के परिजन।
लखनऊ। ई रिक्शा चालक हिमांशु की नदी में धक्का देकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी पत्नी, पत्नी के बहनोई सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने शनिवार दोपहर बालू अड्डे चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। बता दें कि मंगलवार से लापता हिमांशु का शव शुक्रवार को नदी में मिला था।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता पप्पू सोनकर की तहरीर पर हिमांशु की पत्नी पायल, उसके बहनोई जैकी, कैसरबाग निवासी आयुष सोनकर, उसके भाई तम्मा, मां रोमा और आयुष के मामा रितेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पायल व जैकी और एक अन्य नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।
अभी तक की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के विरोध पर हिमांशु की नदी में धक्का देकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कुछ फुटेज भी मिली हैं। इसमें बाइक व स्कूटी सवार आरोपी नजर आए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पहुंचे सपा विधायक, लगाया लापरवाही का आरोप
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर बालू अड्डे चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहां पहुंचे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन ने बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया।
2018 में हुई थी लव मैरिज
परिजनों ने बताया कि हिमांशु और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रिश्तेदार पायल की 2018 में लव मैरिज हुई थी। 2022 में पायल कैसरबाग में मछली मंडी निवासी जैकी के घर आने-जाने लगी। इस दौरान उसकी दोस्ती आयुष सोनकर से हो गई। इसका हिमांशु विरोध करते थे। मृतक की बहन का आरोप है कि भाई के लापता होने के बाद भाभी आयुष को सारी जानकारी फोन पर दे रही थीं। आयुष नगर निगम में नौकरी करता है।