फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people get drowned in Sarayu river in Ambedkar nagar.

Ambedkar nagar: सरयू नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, एक को बचाया, एक अभी भी लापता

Mon, 25 Mar 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

सरयू नदी के कम्हरियाघाट पर नहाने गए तीन दोस्त नदी में डूब गए जिसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अभी भी लापता है।

विज्ञापन
Three people get drowned in Sarayu river in Ambedkar nagar.
घटनास्थल पर मौजूूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले में सरयू नदी के कम्हरियाघाट पर होली में नहाने गए तीन दोस्त नदी में डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन


आलापुर तहसील के कम्हरियाघाट पर नहाने गए तीनों युवक ने कुछ दिन पहले ही जहांगीरगंज सीएचसी के अंतर्गत अलग अलग उपकेंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के संविदा पद पर काम सम्हाला था। रंग खेलने के बाद वे तीनों घाट पर नहाने चले गए। वहां वे तीनों ही गहरे पानी में जाने के कारण बहने लगे। वहां मौजूद लोगों ने आवाज लगाया तो बगल स्थित पुल से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक फौरन वहां तक आए।
विज्ञापन


इसके बाद नदी में उतरकर मैनपुरी निवासी देवेंद्र (22) को सुरक्षित निकाल लिया जबकि राजस्थान प्रांत के जयपुर निवासी  पुष्पेंद्र (32) को जब तक निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। तीसरे युवक मथुरा निवासी हिमांशु (27) का पता नहीं चल पाया। जानकारी होते ही एसडीएम और सीओ आलापुर के साथ ही राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज थाने की टीम भी घाट पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed