{"_id":"6a10b5e5a6eadcb69609ba3e","slug":"three-people-died-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-lko1096-1749080-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बीबीडी स्थित लोनापुर निवासी रूपचंद्र (45) आईसक्रीम बेचते थे। भाई लालचंद ने बताया कि रूपचंद्र अक्सर घर से बाहर रहते थे। पिछले दो माह से वह घर नहीं आए थे। बृहस्पतिवार को रूपचंद्र मरणासन्न हालत में चिनहट स्थित सीएचसी के सामने पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक परिचित ने रूपचंद्र को देखकर लालचंद को सूचना दी। लालचंद अस्पताल पहुंचे तो रूपचंद्र की मौत हो चुकी थी। रूपचंद्र नशे के लती थे, उनकी शादी नहीं हुई थी।
उधर, ठाकुरगंज में शुक्लागंज अमेठी के रहने वाले राममिलन (50) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। वह हजरतगंज में रोड के किनारे रहकर मोची का काम करते थे। बृहस्पतिवार को उनका शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिवार में पत्नी सुमारा और बेटा विमलेश है।
विज्ञापन
वहीं, इंदिरा नगर स्थित पटेल नगर के रहने वाले आलोक बनर्जी (65) का शव उनकी कार में मिला। वह मंडी परिषद में उत्तर प्रदेश अकाउंटेंट हेड पद से रिटायर्ड थे। भाई दीपक बनर्जी ने बताया कि आलोक बृहस्पतिवार को अपनी कार की सर्विस कराने के लिए गए थे। सर्विस सेंटर पर उन्होंने गाड़ी खड़ी की, लेकिन कार से बाहर नहीं निकले। थोड़ी देर बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने उन्हें ड्राइविंग सीट पर मरणासन्न हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत् घोषित कर दिया। बेटे अभिषेक ने कोई आरोप नहीं लगाया है। परिवार में पत्नी कौरवी बनर्जी हैं।