बाराबंकी में ट्रक की जोरदार टक्कर से वैन के परखच्चे उड़े, तीन की मौत, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर मंगलवार की देर रात एक वैन में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे के बाद वैन के परखच्चे उडने के साथ हाईवे किनारे पलट गई। इसके चलते वैन सवार कासगंज जिले के रहने वाले ससुर, दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
जबकि तीन लोग घायल हुए है जिनको इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की देर रात शहर क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर वादीनगर के पास एक वैन में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इसके चलते वैन हाईवे किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में वैन सवार चंद्रपाल सिंह (55) निवासी ग्राम फतोहता थाना हमापुर जनपद कासगंज, शोदन सिंह (60) व महेश चंद(35) निवासी ग्राम नगलाचिंती थाना व जनपद कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि किशोरीलाल (40), वैन चालक प्रेम (30) निवासी रासलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी व कल्लू (30) निवासी ग्राम नगलाचिंती थाना व जनपद कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन जगहों के हैं मृतक
रात में हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मृतक चंद्रपाल सिंह के भाई व ग्राम प्रधान सूरवीर सिंह ने बताया कि मरने वालों में चंद्रपाल व उनका सगा दामाद महेश चंद शामिल है। जबकि तीसरा मृतक महेश के गांव का है।
यह सभी 22 सितंबर को एक वैवाहिक रिश्ते के लिए गोरखपुर गए थे और मंगलवार की रात वहां से घर आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। मृतक खेती किसानी का काम करते थे।
हादसे की सूचना पर परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ है। कहा पुलिस ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।