फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   three people died and five injured in an accident in balrampur

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, तीन गंभीर

Fri, 30 Oct 2020 04:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
three people died and five injured in an accident in balrampur
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर में सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कर टकरा गई। घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम ने बताया कि शुक्रवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर से दर्शन पूजन कर ग्राम काजी देवर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा निवासी भुवनेश्वर शुक्ल का परिवार अपने कार से वापस घर लौट रहा था। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के संतोषी माता तिराहे के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन


टना में भुवनेश्वर शुक्ल(50), उनकी पत्नी कंचन शुक्ला (42) तथा 3 वर्षीय मासूम बच्ची छाया की मौत हो गई है। घटना में भुवनेश्वर की बेटी ज्योति (18), भाभी किरन (35) तथा सास माया (60),  आशीष (12) तथा शिवांश(7) घायल हो गए हैं। घायलों में ज्योति, किरन, माया व शिवांश की हालत गंभीर बताई जा रही है । सभी घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार भुवनेश्वर शुक्ल चला रहे थे। नगर के व्यस्त इलाके में कार ओवरस्पीड थी इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed