फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three people died after lightning strike

यूपी: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की दर्दनाक मौत

Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
three people died after lightning strike

मैगलपुरवा गांव में बिजली गिरने से बृहस्पतिवार को दो भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। तीसरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है। हादसा उस समय हुआ जब सभी किशोर सरयू किनारे मिट्टी निकालने के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन


नानपारा में गायघाट ग्राम पंचायत के मैगलपुरवा गांव के मुन्ना खां के बेटे आफाक (16), अयान (13) और अरमान (12), पड़ोसी अशोक कुमार के बेटे सोनू (17) के साथ सुबह 11 बजे गांव से एक किमी दूर सरयू नदी के तट से चिकनी मिट्टी निकालने को गए थे। इस बीच बारिश होने लगी तो वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। थोड़ी देर बाद वे मिट्टी निकालने में जुट गए।

विज्ञापन

तेज गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिर गई

three people died after lightning strike

इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिर गई और वे इसकी चपेट में आ गए। अयान, आफाक और सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरमान गंभीर रूप से झुलस गया।

बारिश थमने के काफी देर तक जब बच्चे वापस नहीं आए तो घर वाले वहां पहुंचे। तीनों बच्चों के मृत मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। अरमान को तत्काल गायघाट में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार मौके पर पहुंचे। दोपहर में पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत यादव, तहसीलदार मोहम्मद जमाल सिद्दीकी ने भी मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed