यूपी में तीन आईएएस व तीन पीसीएस अफसरों के तबादले, सहदेव कुमार बने कुंभ के उप मेला अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बुधवार को तीन आईएएस व तीन पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईएएस देवेंद्र कुमार कुशवाहा को विशेष सचिव, गोपन विभाग के हटाकर विशेष सचिव, युवा कल्याण विभाग में तैनाती दी गई है। जबकि अभी तक प्रतीक्षारत् रहे आईएएस अफसर प्रभात कुमार सारंगी को स्थानिक आयुक्त के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा, सचिव, आयुष विभाग जयन्त नार्लिकर को वर्तमान कार्यभार के साथ ही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं अपर निदेशक, एसजीपीजीआईएमएस का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त तीन पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। अमरोहा के उपजिलाधिकारी रहे अमरेंद्र कुमार वर्मा को नगर निगम प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा महोबा के जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा को कुम्भ मेला प्रयागराज का उप मेलाधिकारी पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, अपर निदेशक, आयुर्वेद, अतिरिक्त कार्यभार विशेष सचिव, आयुष विभाग रहे सोबरन सिंह को विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।
इन अफसरों की तैनाती में हुआ फेरबदल
आईएएस अफसरों के तबादले
अफसर-- वर्तमान तैनाती-- नवीन तैनाती
देवेंद्र कुमार कुशवाहा--विशेष सचिव, गोपन विभाग-- विशेष सचिव, युवा कल्याण विभाग।
प्रभात कुमार सारंगी-- प्रतीक्षारत्-- स्थानिक आयुक्त, उत्तर प्रदेश।
जयन्त नार्लिकर को सचिव, आयुष विभाग के वर्तमान कार्यभार के साथ ही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं अपर निदेशक, एसजीपीजीआईएमएस का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।
पीसीएफ अफसरों के तबादले
अफसर-- वर्तमान तैनाती-- नवीन तैनाती
अमरेंद्र कुमार वर्मा-- उपजिलाधिकारी, अमरोहा-- अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज।
सहदेव कुमार मिश्रा-- उपजिलाधिकारी, महोबा-- उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, प्रयागराज।
सोबरन सिंह-- अपर निदेशक, आयुर्वेद, अतिरिक्त कार्यभार विशेष सचिव, आयुष विभाग-- विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग