फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three patients died and 282 corona positive found in lucknow

पांच डॉक्टरों समेत 282 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत, 4290 हो गई मरीजों की संख्या

Tue, 21 Jul 2020 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
three patients died and 282 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पांच डॉक्टरों सहित 282 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 4290 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या 56 हो गई है। शुक्रवार और शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों के परिजन भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को मिली है।
विज्ञापन


सोमवार को दूसरी बीमारी का इलाज कराने आए 13 मरीज भी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर, सोमवार को 67 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।  सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले पांच डॉक्टरों में तीन केजीएमयू के व दो सिविल अस्पताल के रेजिडेंट हैं। केजीएमयू में एक रेजिडेंट मेडिसिन विभाग का तो दो सर्जरी विभाग के हैं।
विज्ञापन


यहां अलग-अलग विभागों के 4 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। केजीएमयू में अब तक 50 से अधिक डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं।  उधर, सिविल अस्पताल में संक्रमित मिले दोनों रेजिडेंट टीबी एंड चेस्ट विभाग के हैं। अस्पताल की एक स्टाफ  नर्स भी पॉजिटिव मिली है। यहां अब तक आठ लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से सोमवार को जान गंवाने वाले तीन लोगों में से दो केजीएमयू तो एक मरीज ने लोहिया संस्थान में दम तोड़ा। इसमें केजीएमयू में भर्ती चौक के लाजपत नगर निवासी 90 वर्षीय वृद्ध, राजधानी का ही 55 वर्षीय मरीज और लोहिया में भर्ती इंदिरा नगर निवासी 72 साल की महिला शामिल है। हार्ट अटैक व लंग फेल्योर से इनकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed