फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three patients died and 152 corona positive found in lucknow

तीन की मौत, दो डॉक्टर समेत 152 की रिपोर्ट पॉजिटिव, इन इलाकों में बढ़े संक्रमित

Wed, 15 Jul 2020 02:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
three patients died and 152 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मंगलवार को 152 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें केजीएमयू के दो डॉक्टर सहित सात लोग, सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल है। वहीं, केजीएमयू में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


इसमें दो राजधानी के मूल निवासी हैं जबकि एक मरीज सुल्तानपुर का रहने वाला है। अब राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2644 हो गई है जबकि मृतकों की कुल संख्या 46 हो गई है। इसमें राजधानी के निवासियों की संख्या 36 है। राजधानी में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


हालत यह है कि बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए बने अस्पताल फुल हो गए हैं। अब गंभीर मरीजों को भी भर्ती करने में समस्या आ रही है। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हलचल मच गई। सीएमओ कार्यालय में दो दिन पहले संक्रमित मिले कर्मचारी की बगल वाली कुर्सी पर बैठने वाली महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह 102 एंबुलेंस सेवा कंपनी के 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां भी लगातार बढ़ रहा वायरस

राजधानी के वीआईपी क्षेत्र में भी लगातार वायरस बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गोमतीनगर में 12, इंदिरा नगर में 11 व अलीगंज में 10 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए। इसके अलावा अमीनाबाद में छह, चौक में पांच लोग संक्रमण की जद में आ गए हैं। गनेशपुर में आठ, रायबरेली रोड निवासी पांच और जानकीपुरम में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं।

यहां भी लगातार बढ़ रहा वायरस
आलमबाग में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह डालीगंज इलाके में भी संक्रमण बढ़ रहा है। यहां तीन और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें हसनगंज इलाके में दो और मरीज मिले हैं। इलाके में 15 से ज्यादा लोग कोरोना की जद में आ चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न इलाकों मे मरीज मिले हैं। 

828 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्विलांस और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर मंगलवार को 828 लोगों के सैंपल लिए। इसी तरह 28 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

मरने वालों में दो राजधानी के एक सुल्तानपुर का

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि अमीनाबाद निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सात जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह व गुर्दे की समस्या से पीड़ित थे। मंगलवार को कार्डियोपलमोनरी अरेस्ट की वजह से दोपहर 12:30 बजे मरीज की मौत हो गई।

इसी तरह अलीगंज निवासी 61 साल के वृद्ध को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। यह हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। कोरोनरी आरटीज डिजीज यानी धमनियों से जुड़ी समस्या की वजह से सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। इसी तरह मधुमेह की समस्या से पीड़ित सुल्तानपुर के खैराबाद निवासी 60 साल के वृद्ध को 13 जुलाई की शाम भर्ती कराया गया। फेफड़े में गंभीर संक्रमण से सोमवार देर शाम इनकी मौत हो गई। 

केजीएमयू में सात संक्रमित
केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में मंगलवार को दो रेजिडेंट डॉक्टर, दो नर्स, एक तकनीशियन, वार्ड ब्वॉय और एक सफाई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपकरणों पर भी सवाल उठाया है। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि रेडियोडायग्नोसिस विभाग के रेजिडेंट जांच के दौरान मरीज के सीधे संपर्क में आते हैं। माना जा रहा है कि एक डॉक्टर के चपेट में आने से दूसरा भी संक्रमित हुआ होगा। केजीएमयू प्रशासन सभी की सुरक्षा का ध्यान रख रहा है। सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं पाई गई है।

जेल में कोरोना की दस्तक

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि अमीनाबाद निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सात जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह व गुर्दे की समस्या से पीड़ित थे। मंगलवार को कार्डियोपलमोनरी अरेस्ट की वजह से दोपहर 12:30 बजे मरीज की मौत हो गई। इसी तरह अलीगंज निवासी 61 साल के वृद्ध को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। यह हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। कोरोनरी आरटीज डिजीज यानी धमनियों से जुड़ी समस्या की वजह से सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। इसी तरह मधुमेह की समस्या से पीड़ित सुल्तानपुर के खैराबाद निवासी 60 साल के वृद्ध को 13 जुलाई की शाम भर्ती कराया गया। फेफड़े में गंभीर संक्रमण से सोमवार देर शाम इनकी मौत हो गई। 

महिला समेत दो बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव 
लखनऊ की जिला जेल में भी कोराना ने दस्तक दे दी है। जिला जेल में महिला समेत दो बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ की टीम ने संक्रमित बंदियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजी जेल के पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया कि संक्रमित बंदियों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही सैंपलिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed