फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three others died after drink wine

शराब कांड में रेलकर्मी समेत तीन और की मौत

Tue, 17 Nov 2020 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
three others died after drink wine
बंथरा में मिलावटी शराब पीने से रेलकर्मी अजय यादव समेत तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई। बुधवार रात हुए शराब कांड में अब तक छह लोग दम तोड़ चुके हैं जबकि अस्पताल में भर्ती सात अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस ने मिलावटी शराब बेचने वाले राशन कोटेदार नन्हकऊ और शराब ठेके के सेल्समैन मानवेंद्र सिंह को जेल भेज दिया। इस मामले में आबकारी विभाग के निरीक्षक आलोक पांडेय ने राशन कोटेदार नन्हकऊ तथा शराब ठेकेदार सुभाष कुमार सिंह और सेल्समैन मानवेंद्र सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। एक एफआईआर लतीफनगर के उमेश की तरफ से भी की गई है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि 41 वर्षीय अजय यादव बंथरा के रसूलपुर गांव का रहने वाला था और रेलवे में बतौर फिटर तैनात था। बुधवार को उसने भी कोटेदार नन्हकऊ की दुकान से शराब खरीदकर पी थी। अजय का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व शनिवार रात 38 साल के मोहम्मद हबीब और शुक्रवार रात 40 वर्षीय निर्मल की भी मौत हो गई थी। दोनों रसूलपुर गांव के ही रहने वाले थे। डीसीपी ने बताया कि अब तक शराब कांड में छह लोग दम तोड़ चुके हैं। शराब से जान गंवाने वाले सुंदरलाल रावत के बड़े भाई कन्हैयालाल, रसूलपुर गांव में रिश्तेदारी में आए उन्नाव के मोहान निवासी हाफिज, लतीफनगर का मनोज कोरी, दयाराम, नन्हा, गंगाराम और कैलाश का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बंथरा थाना में कोटेदार नन्हकऊ पर अवैध तरीके से शराब बेचने तथा शराब ठेकेदार सुभाष कुमार सिंह और सेल्समैन मानवेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी ठेके की शराब की गलत तरीके से बिक्री कराने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। लतीफनगर निवासी उमेश ने भी एक केस कराया है। उमेश का कहना है कि उसने बुधवार को सरकारी ठेके से शराब खरीदकर पी थी। वह और शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा तो वह बंद मिला। सेल्समैन ने उसे शराब खरीदने के लिए कोटेदार नन्हकऊ के पास जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि बुधवार रात लतीफनगर के राशन कोटेदार नन्हकऊ की दुकान से देशी शराब खरीदकर पीने वाले लतीफनगर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार और राजू रावत, रसूलपुर के 39 वर्षीय सुंदरलाल रावत और 28 साल के अनीष ने दम तोड़ दिया था जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने कोटेदार नन्हकऊ और शराब ठेके के सेल्समैन मानवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। सेल्समैन की मिलीभगत से कोटेदार अपनी राशन की दुकान से शराब की खरीद-फरोख्त करता था। वह बोतल से शराब निकालकर नशा बढ़ाने के लिए उसमें केमिकल मिला देता था। केमिकल की मात्रा ज्यादा होने के चलते अब तक छह लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
जागरूकता के लिए पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी
शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी देने और जागरूकता के लिए पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाई। इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि डुगडुगी पिटवाकर लोगों को बताया गया कि शराब किस तरह से उन्हें और उनके परिवार को तबाह कर देती है। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर में जाकर जांच कराने की सलाह भी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लतीफनगर और रसूलपुर गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि त्योहार के मौके पर दोनों गांव के कई लोगों ने शराब का सेवन किया होगा जिसके चलते बीमारी या अनहोनी की आशंका पैदा हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से संपर्क कर दोनों गांव में शिविर लगाया गया जहां निशुल्क जांच की गई। जिन लोगों ने शराब पी थी, उनका उपचार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed