युवती की गला काटकर हत्या, सिर व कपड़े ले गए हत्यारे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में बुधवार को एक के बाद एक तीन लावारिस लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। पीनना के जंगल में सुबह युवती की सिर कटी नग्न लाश मिली। उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारे सिर भी अपने साथ ले गए।
उसके साथ गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर अधेड़ का शव मिला, जिसे बाइक सवार दो युवक फेंक गए थे। इसके अलावा करीब दस बजे सिलाजुड्डी के जंगल में एक और महिला की लाश पड़ी मिली। तीनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के जंगल में युवती की दुष्कर्म के बाद गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवती की पहचान छिपाने के लिए कातिल उसके सभी कपड़े और सिर भी साथ ही ले गए।
गांव के चौकीदार रजनीकांत ने बुधवार सुबह करीब छह बजे जंगल में स्थित बारू की खेत में युवती की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
इन दो वारदातों से भी सहमा शहर
इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा ने बताया कि लाश को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के बाद पीएम कराया जाएगा। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के जंगल में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे महिला की लाश पड़ी मिली। हरे और लाल रंग का सूट पहने करीब 35 वर्षीय महिला के गले में काले रंग की चुनरी थी। संभवत: उसी से गला दबाकर महिला की हत्या की गई थी।
महिला के दाहिने हाथ पर हरे रंग से ‘श्री शिवपूजन’ गुदा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और कर लाश को किसी वाहन से यहां फेंके जाने की आशंका लग रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवक पहुंचे और करीब 45 वर्षीय अधेड़ को गेट पर ही बाइक से धक्का देकर फरार हो गए।
चिकित्सकों ने गेट पर पहुंचकर अधेड़ की जांच की तो वह मृत मिला। दोनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इस पर लाश को मोर्चरी में रखकर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी गई।