{"_id":"68ae205041357b3a640e5124","slug":"three-more-cases-of-fraud-against-ansal-283-firs-so-far-lucknow-news-c-13-knp1002-1354987-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल पर ठगी के तीन और केस, अब तक 283 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल पर ठगी के तीन और केस, अब तक 283 एफआईआर
Wed, 27 Aug 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ प्लॉट के नाम पर तीन लोगों ने 52.21 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। इसके साथ कंपनी के खिलाफ शहरभर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 283 हो गई है।
खुरर्मनगर निवासी शिप्रा श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ साल पहले उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए कंपनी को 24.81 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि तय समय पर न तो उन्हें प्लॉट मिला और न ही रकम वापस हुई।
इसी तरह विकासनगर के विनायकपुरम निवासी रजनी वर्मा ने भी प्लॉट के लिए कंपनी को 15.39 लाख और पीजीआई न्यू कैंपस निवासी गौरव अग्रवाल ने 11.94 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुशांत उपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को तीनों पीड़ितों की शिकायत पर कंपनी मालिक व उनके अन्य अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।