{"_id":"5d83156d8ebc3e93a3342f8a","slug":"three-mlc-of-samajwadi-party-may-resign-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के तीन एमएलसी, दे सकते हैं इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के तीन एमएलसी, दे सकते हैं इस्तीफा
Thu, 19 Sep 2019 11:23 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के एमएलसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि विधान परिषद सदस्यों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, रमेश मिश्र और सीपी चन्द्र ने मुलाकात की। ये तीनों स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। इनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 तक है।
विज्ञापन
इनमें रविशंकर बलिया, रमेश मिश्र हमीरपुर और सीपी चन्द गोरखपुर के रहने वाले हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सपा के राज्यसभा सदस्यों की तरह ये भी इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर विधानसीट के उपचुनाव से ठीक पहले रमेश मिश्र की सीएम योगी से मुलाकात को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।