फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three men injured during protest against CAA in lucknow

ट्रॉमा में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर, दो में सुधार, बवाल के दौरान फायरिंग में घायल हो गए थे लोग

Sat, 21 Dec 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Dec 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
three men injured during protest against CAA in lucknow

लखनऊ में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बृहस्पतिवार को हुए बवाल में जख्मी हुए तीनों घायलों में से मोहम्मद वसीम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि जिलानी और समीम की हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्जरी के दौरान उनके पेट में गोली नहीं मिली है।

विज्ञापन


गोली पेट को चीरते हुए निकल गई थी। ऐसे में यह गोली तमंचे की है या रिवॉल्वर की, इसका अंदाजा नहीं मिल पाया है। कैसरबाद के मलकागंज फाटक निवासी वसीम (55) के सिर में गंभीर चोटें हैं। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


इनके भाई इदरीश ने बताया कि उनकी नजीराबाद में दुकान है। गुरुवार को वसीम दुकान पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान बारादरी के पास हुए पथराव में घायल हो गए हैं। इदरीश ने बताया कि देर शाम तक वसीम के घर नहीं लौटने के बाद वे थाने गए। वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि कुछ लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। यहां आने पर पता चला कि घायलों में वसीम भी शामिल हैं। वह अभी बोल नहीं पा रहे हैं। इसी तरह हुसैनगंज निवासी मोहम्मद शमीम (18) को पेट में बायीं तरह गोली लगी है। गोली पीठ से घुसी है और पेट की ओर से निकल गई है। इनकी सर्जरी हो गई है। अब हालत में सुधार है।

दो की हालत में सुधार

शमीम की बहन माहिरा ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता है। गुरुवार को भी काम पर निकला था। आरोप लगाया कि लौटते वक्त पुलिस फायरिंग में उसे गोली लगी है। संयोग से उसकी जान बच गई। तीसरे घायल जिलानी (17) हैं। इनके भी पीठ से घुसी गोली पेट को चीरते हुए निकल गई है।

जिलानी चौपटिया का रहने वाला है और गुरुवार को अपने घर खदरा लौट रहा था। इस बीच बवाल में फंस गया। उसके पिता मोहम्मद नईम का आरोप है कि उपद्रव के बीच फंसने से वह भागने लगा। इस दौरान हुई फायरिंग में उसके बेटे को गोली लगी है।

एक मरीज की हालत गंभीर है। दो की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। गोली लगने वाले दोनों मरीजों की सर्र्जरी कर दी गई है। सर्जरी के दौरान गोली नहीं मिली है। - प्रो. संदीप तिवारी, विभागाध्यक्ष ट्रामा सर्जरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed