{"_id":"5cf1059dbdec22074407ef41","slug":"three-men-died-in-an-accident-during-the-overtake-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो भाइयों समेत तीन की मौत, ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो भाइयों समेत तीन की मौत, ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते रहे
Fri, 31 May 2019 04:42 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 31 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले युवक के रोत-बिलखते परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बंथरा के खटोला गांव के पास बृहस्पतिवार को ओवरटेक के चक्कर में बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो भाई समेत तीन युवक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लेने के साथ शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे के चलते करीब आधा घंटा तक बनी-मोहनलालगंज रोड जाम रहा। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र रावत के मुताबिक, मोहनलालगंज के डेबरिया-सिसेंडी निवासी गरीबे का बेटा रामू (20) बंथरा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे रामू का छोटा भाई सनी (18) मोहनलालगंज के ही भदेसुआ निवासी ममेरे भाई सतीश (20) के साथ बाइक से उसे ईंट-भट्ठे पर छोड़ने जा रहा था। बनी-मोहनलालगंज रोड पर खटोला गांव के सामने बनी की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर
मौके पर पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
तभी बनी से आ रहे ट्रक से उनके बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रामू, सनी और सतीश ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटते रहे गए। इसके बाद तीनों ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि सनी व रामू दोनों अविवाहित थे।
जबकि इनके चार बड़े भाई मैकू लाल, सहज राम, अरविंद और राजू की शादी हो चुकी है। परिवार में बहन सर्वेश कुमारी और मां रामदुलारी हैं।
जबकि इनके चार बड़े भाई मैकू लाल, सहज राम, अरविंद और राजू की शादी हो चुकी है। परिवार में बहन सर्वेश कुमारी और मां रामदुलारी हैं।