{"_id":"6a2b213a3472bf819e07ea9e","slug":"three-killed-one-injured-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-lko1070-1778508-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक चोटिल
Fri, 12 Jun 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमर केश की फाइल फोटो।
लखनऊ। शहर में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। मोहनलालगंज, गोमतीनगर विस्तार और माल इलाकों में ये दुर्घटनाएं हुईं। पुलिस ने कुछ मामलों में जांच शुरू कर दी है।
हरदोई के रेलवेगंज निवासी आशुतोष मिश्र (40) बुकिंग पर कार लेकर रायबरेली गए थे। बृहस्पतिवार सुबह लौटते वक्त मोहनलालगंज में फुलवरिया मोड़ के पास उनकी कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आशुतोष की पत्नी नीलम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
बाराबंकी निवासी मोहम्मदीपुर अमर केश (22) की बुधवार रात अपने दोस्त के साथ घूमने निकलते थे। देर रात जी-20 रोड पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने उन्हें पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनके साथ मौजूद दोस्त को छुट्टी दे दी गई। अमर केश गोमतीनगर स्थित विशाल खंड-4 में किराये के मकान में रहते थे और रेस्तरां में कुक थे। एसओ गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेयी का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
माल के भवानीपुर गांव निवासी बाइक सवार आहुल (22) की खंती में गिरने से मौत हो गई। उनके पिता कमलेश के अनुसार, आहुल ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। आहुल की दो माह पहले ही शादी हुई थी।