फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, बचाने के लिए जान पर खेलीं दो महिलाएं

Sun, 21 May 2017 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
three kids drown in sharda river in sitapur
हादसे के बाद रोते पर‌िजन

सीतापुर के तम्बौर थाना क्षेत्र में पांच लोग शारदा नदी में डूब गए। गहरे पानी में पहुंचने से तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। बच्चे नदी किनारे बकरी चराने गए थे। वहां पर नहाते समय गहरे पानी में चले गए। दोनों महिलाएं बच्चों को बचाने के लिए कूदी थी। 


 

three kids drown in sharda river in sitapur
ब‌िलखते पर‌िजन
तम्बौर थाना इलाके के बसंतापुर गांव निवासी सायरा (30) पुत्री कल्लू, शकीना (55) पत्नी भूषण  रूबीना( 12) पुत्री जलीस, सुफियान (13) पुत्र लल्लन, मनोज (13) सालिक राम रविवार को बकरी चराने के लिए शारदा नदी के किनारे गए थे और वहीं पर तीन बच्चे शारदा नदी में नहाने लगे। 

 
three kids drown in sharda river in sitapur
अस्पताल में लगी भीड़
नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और पानी में डूबने लगे। बच्चों को नदी में डूबते देख वहां पर मौजूद महिलाएं सायरा (30) पुत्री कल्लू, शकीना (55) पत्नी भूषण ने भी वहां पर छलांग लगा दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three kids drown in sharda river in sitapur
सीतापुर हादसा
इन्हें बचाने में दोनों महिलाएं भी डूबने लगीं। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ने और शारदा नदी में छलांग लगाकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed