फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Jan Aushadhi centers opened, patients got relief

Lucknow News: तीन जन औषधि केंद्र खुले, मरीजों को मिली राहत

Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three Jan Aushadhi centers opened, patients got relief
बलरामपुर अस्पताल में खुले जन औषधि केंद्र के बाहर लगी मरीजों की भीड़।

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के तीन अस्पतालों में कई दिन से बंद पड़े जन औषधि केंद्र बुधवार से खुल गए हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है। वहीं, छोटे अस्पतालों में अभी तक केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं। अफसरों का कहना है हफ्ते भर में सभी अस्पतालों में केंद्र शुरू हो जाएंगे।



शहर के 11 सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसमें बलरामपुर, सिविल, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल, लोकबंधु, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल, केजीएमयू, लोहिया, रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल, मोहनलालगंज व गोसाईगंज सीएचसी में जन औषधि केंद्र खुले हैं। सांचीज ने नई कंपनी से केंद्र संचालन के लिए करार किया है। पुराना टेंडर खत्म होने से सभी केंद्र करीब 15 दिन से बंद थे।
विज्ञापन


बुधवार से बलरामपुर, सिविल व लोकबंधु अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुल गए हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना है अभी 350 तरह की दवाएं केंद्र में हैं। नई का ऑर्डर लगा है, जो जल्द पहुंच जाएगा। बीआरडी महानगर, रानीलक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल, रामसागर मिश्रा समेत सीएचसी के केंद्र बंद हैं। ऐसे में मरीज निजी मेडिकल स्टोरों से दवा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया केंद्र अभी खुला नहीं है। बीआरडी अस्पताल के सीएमएस डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया कि अभी अस्पताल में केंद्र खुलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed