{"_id":"5e47b4b98ebc3ee5d21f8e7d","slug":"three-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले, आईपीएस देवेंद्र सिंह की महानिदेशक अभिसूचना के पद पर तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले, आईपीएस देवेंद्र सिंह की महानिदेशक अभिसूचना के पद पर तैनाती
Sat, 15 Feb 2020 02:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी में शनिवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस देवेंद्र को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कॉडर लौटने पर ये जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा, कमल सक्सेना को पुलिस महानिदेशक पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
आईपीएस विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के पद पर तैनात किया गया है। वह अभी तक पुलिस महानिदेशक/अपर महानिदेशक यातायात के पद पर तैनात थे।