फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three inured in firing in Kakori in Lucknow.

छह दिन की मासूम पर तमंचा ताना, विरोध पर की फायरिंग, तीन लड़कियां घायल

Sun, 09 Jun 2019 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2019 07:23 PM IST
Three inured in firing in Kakori in Lucknow.
फायरिंग में घायल बच्ची। - फोटो : amar ujala

काकोरी में बच्चे के जन्म की खुशियों पर ग्रहण लग गया। उसकी छठी के अगले ही दिन शनिवार को नशे में धुत पट्टीदार पहुंचा और बच्चे की कनपटी पर तमंचा तान दिया। उसकी मां ने मना किया तो फायरिंग कर दी। फायरिंग में किशोरी व दो बच्चियां घायल हो गईं।



तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर दो साल की मासूम को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। वहीं पुलिस इसे हर्ष फायरिंग बता रही है।


काकोरी के मौंदा निवासी कमला देवी के मुताबिक, उनके तीन बेटे पंकज, धीरज व सुभाष हैं। एक सप्ताह पहले पंकज को बेटा हुआ था, जिसका छठी समारोह शुक्रवार को था। कार्यक्रम में पट्टीदारी के राकेश गौतम को आमंत्रित नहीं किया गया था। उससे जमीन का पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


कमला देवी का आरोप है कि राकेश के परिवारीजन पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहते हैं। जमीन के विवाद को लेकर वह रंजिश रखता था। शनिवार देर शाम अपने दोस्त हरदोईया निवासी अंकुश के साथ पहुंचा। घर के अंदर दाखिल होते ही उसने पंकज के छह दिन के बेटे की कनपटी पर तमंचा तान दिया।

पूरा शरीर हो गया खून से लथपथ

इसका विरोध करने पर राकेश ने फायरिंग कर दी, जिसमें पंकज की बेटी निधि (4), धीरज की बेटी आराध्या (2) और भांजी सोनाली (16) घायल हो गई। तीनों को कारतूस के छर्रे लगे। गोली लगते ही तीनों चीखकर गिर पड़े।

तीनों के चेहरे पर छर्रे लगे थे। इसके कारण पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन तीनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

पंकज के मुताबिक, घर में कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए उसके बहन की बेटी सोनाली तीन दिन पहले आई थी। पंकज के बहनोई संतोष कर्जन के रहने वाले हैं।

पुलिस बोली, हुई हर्ष फायरिंग

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा के मुताबिक, पंकज और राकेश गौतम के घरवालों में जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। पट्टीदारी होने के कारण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।

समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। सभी ने शराब पी। इसी दौरान आतिशबाजी हो रही थी। शराब के नशे में राकेश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए।

क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद शेषमणि पाठक ने भी इसे हर्ष फायरिंग बताया। उनका कहना है कि आराध्या की हालात ज्यादा गंभीर है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed