फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three intersections will add to the beauty of the city

Lucknow News: शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे तीन चौराहे

Tue, 31 Dec 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three intersections will add to the beauty of the city
रायबरेली। शहर की खूबसूरती में जल्द ही चार चांद लगेंगे। तीन चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। जिन चौराहों का सुंदरीकरण होगा, वहां पर सूर्य और अशोक स्तंभ बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण शहर के विकास पर जोर दिया जा रहा है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ उसे चमकाने की कोशिश की जा रही है। नगर पालिका ने राजघाट, गोरा बाजार और डीएम आवास चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ बनेगा। डीएस आवास चौराहे पर सूर्य स्तंभ बनेगा। इन दोनों चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य पर आठ-आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। राजघाट चौराहे पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर के मुताबिक नए साल पर तीनों चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल लाइंस चौराहे पर चल रहा काम
नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से डिग्री कॉलेज चौराहे के अलावा झलकारी बाई चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है। मौजूदा समय में सिविल लाइंस चौराहे के सौंदर्यीकरण कराने का कार्य चल रहा है। इस पर 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाना है।


शहर के तीन चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने की रूपरेखा बना ली गई है। तीनाें चौराहों के सुंदरीकरण पर करीब 41 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। शासन से बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया कराकर जल्द सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed