{"_id":"5fcdd3d8295c76535569b6a7","slug":"three-injured-including-ips-and-his-son-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत, आईपीएस व उनके पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो कारों की भिड़ंत, आईपीएस व उनके पुत्र समेत तीन घायल
Mon, 07 Dec 2020 12:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में डीजीपी ऑफिस में तैनात आईपीएस, उनका बेटा और गाड़ी पर सवार आरक्षी घायल हो गए। सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व भदोखर थानेदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीजीपी ऑफिस में तैनात आईपीएस राधेश्याम शर्मा अपने बेटे अंशुमान, आरक्षी जय प्रकाश के साथ रविवार सुबह प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। भांव गांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे आईपीएस, उनका बेटा और आरक्षी घायल हो गए।
विज्ञापन
उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आईपीएस, उनके बेटे और आरक्षी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी कार पर सवार डॉ. पूजानंद, ममता, लक्ष्मी पांडेय समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन