फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three IAS and 51 PCS officers transferred in UP

UP News: तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Thu, 15 May 2025 09:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 09:50 PM IST
सार

शासन ने गुरुवार को तीन आईएएस एवं 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। पीसीएस अधिकारियों में तीन साल तक एक ही स्थान पर रहने वालों को हटाया गया है। आगे पढ़ें और देखें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?

विज्ञापन
Three IAS and 51 PCS officers transferred in UP
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को तीन आईएएस एवं 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों में दो उपजिलाधिकारी और 49 अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। पीसीएस अधिकारियों में तीन साल तक एक ही स्थान पर रहने वालों को हटाया गया है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों में शशांक चौधरी नगर आयुक्त मथुरा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी बनाए गए हैं। जग प्रवेश मुख्य विकास अधिकारी बरेली से नगर आयुक्त मथुरा और देवयानी संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी से मुख्य विकास अधिकारी बरेली बनाई गई हैं। पीसीएस अधिकारियों में संतोष बहादुर सिंह एडीएम (वि/रा) बरेली से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, अर्चना द्विवेदी एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर से अपर आयुक्त आजमगढ़, संतोष कुमार सिंह एडीएम (वि/रा) शामली से एडीएम (वि/रा) बरेली बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र प्रजापति एडीएम (वि/रा) फर्रुखाबाद से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ, अनिल चतुर्वेदी प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ से एडीएम (न्यायिक) अमेठी, संजय कुमार पांडेय एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर से एडीएम (नजूल) प्रयागराज, अरुण कुमार सिंह तृतीय एडीएम (प्रशासन) झांसी से एडीएम (वि/रा) फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। प्रदीप कुमार एडीएम (नजूल) प्रयागराज से अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, योगानंद पांडेय एडीएम (वि/रा) मथुरा से एडीएम (नगर) अयोध्या, अजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) आगरा से एडीएम (वि/रा) मिर्जापुर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर रामगोपाल यादव की टिप्पणी का सीएम ने दिया जवाब, कहा- सेना को जाति के चश्मे से न देखें


पंकज कुमार वर्मा एडीएम (वि/रा) महाराजगंज से एडीएम (वि/रा) मथुरा, रजनीश कुमार मिश्रा एडीएम (वि/रा) सहारनपुर से एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर, जंग बहादुर द्वितीय प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से अपर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद, आजाद भगत सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) आगरा, अरुण कुमार अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट बनाए गए हैं। श्यामलता आनंद एडीएम (न्यायिक) झांसी से एडीएम (वि/रा) मैनपुरी, प्रशांत कुमार भारती एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर से एडीएम (वि/रा) महाराजगंज, राहुल प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारी उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर बनाए गए हैं।

इन लोगों को यहां की मिली जिम्मेदारी

सुधवीर सिंह प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से एडीएम (न्यायिक) महोबा, रामजी मिश्रा एडीएम (वि/रा) मैनपुरी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (वि/रा) मिर्जापुर से एडीएम (प्रशासन) झांसी बनाए गए हैं। चंदन कुमार पटेल उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, सुरेंद्र प्रसाद अपर नगर आयुक्त आगरा से अपर आयुक्त बस्ती, धीरेंद्र प्रताप एडीएम (न्यायिक) फतेहपुर से एडीएम (न्यायिक) अमरोहा, सलिल एडीएम (नगर) अयोध्या से एडीएम (वि/रा) सहारनपुर बनाए गए हैं। अमिताभ एडीएम (न्यायिक) बांदा से एडीएम (न्यायिक) उन्नाव, माया शंकर एडीएम (न्यायिक) अमरोहा से एडीएम (न्यायिक) बांदा बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed