{"_id":"696bfc129d2833ac69007af0","slug":"three-hospitals-that-do-not-offer-night-deliveries-are-failures-lucknow-news-c-13-lko1070-1564386-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रात्रि में प्रसव न कराने वाले तीन अस्पताल फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रात्रि में प्रसव न कराने वाले तीन अस्पताल फिसड्डी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के तीन सरकारी अस्पताल रात में प्रसव नहीं करा रहे हैं। गर्भवती को दूसरे केंद्र रेफर किया जा रहा था। इसे लेकर अपर निदेशक ने तीनों अस्पताल के प्रभारियों को पत्र जारी किया है। रात में गाइनी की डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
आलमबाग स्थित 50 बेड चंदरनगर हॉस्पिटल में गाइनी की एक डाॅक्टर हैं। वह दिन में अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। रात के लिए गाइनी की कोई भी डॉक्टर नहीं है। ऐसे में यहां रात्रि प्रसव संभव नहीं हो पा रहे। सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि अपर निदेशक के जरिये रात्रि प्रसव के लिए अतिरिक्त स्टाफ को संबद्ध किया है। स्टाफ के आने बाद यहां रात्रि में प्रसव शुरू हो जाएंगे। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में गाइनी की दो डॉक्टर हैं। इस माह वहां रात में एक भी डिलीवरी नहीं हुई है।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दिसंबर में चार से पांच डिलीवरी हुई थी। बताया कि डॉक्टरों की ड्यूटी में रात में लगाई जा रही है। बीआरडी महानगर अस्पताल में दो महिला डॉक्टर हैं। इसमें एक स्थायी व दूसरी संविदा पर तैनात हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया कि रात में प्रसव की सुविधा है। कई प्रसव भी हुए हैं। अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि जिले के तीन अस्पतालों में रात में प्रसव कराने का ग्राफ शून्य रहा था। सभी को रात में प्रसव कराने की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।