बहराइच: मिट्टी निकालने गईं तीन सहेलियों की गहरे तालाब में डूबकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के रिसिया थाना के अंतर्गत उत्तमापुर गांव में मंगलवार शाम को तीन सहेलियां गांव के बाहर स्थित तालाब में मिट्टी निकालने गई थीं। सभी तालाब से मिट्टी निकाल रही थीं। तभी अचानक पैर फिसलने से डूब गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
गांव के लोगों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम व एसओ मौके पर पहुंचे। तीनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
रिसिया थाना अंतर्गत उत्तमापुर गांव निवासी शायबा (9) पुत्री वशीर खां और शमां (10) पुत्री भोले खां गांव के बाहर स्थित तालाब से मिट्टी निकालने जा रही थीं। दोनों ने मटेरा के भगवानपुर निवासी हिना (12) पुत्री बुचनू को भी साथ ले लिया। वह अपने नाना रियाज खां के घर घूमने आई हुई थी। तीनों सहेलियां एक साथ तालाब में मिट्टी निकालने पहुंची। यहां मिट्टी निकाल रही थीं। तभी अचानक मिट्टी करार लेकर ढह गई।
तालाब में गिरने के कारण तीनों मासूम गहरे पानी में डूब गईं। गांव के कुछ लोग जब तालाब के पास से गुजरे तो उनके शव देखे। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तीनों के घरों में कोहराम मचा और सभी लोग तालाब के किनारे एकत्र हो गए।
परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार
घटना की सूचना पाकर एसडीएम रामचंदर यादव व प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई है। जिस पर परिवार के लोगों ने सभी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। सभी ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।