फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three flights cancelled due to bad weather

खराब मौसम के चलते नई दिल्ली की तीन उड़ानें रद्द, कई लेट

Thu, 09 Jan 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
three flights cancelled due to bad weather
प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम खराब होने के कारण बुधवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से नई दिल्ली की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं अधिकतर फ्लाइटें लेट हुईं। खराब मौसम का असर ज्यादातर दिल्ली के लिए आवागमन करने वाली फ्लाइटों पर पड़ा। लखनऊ से सुबह 6:40 बजे दिल्ली जाने वाली गो एयर की उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


इसी तरह सुबह 8:30 बजे दिल्ली जाने वाली गोएयर की फ्लाइट और शाम 8 बजे दिल्ली से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आने वाली गो एयर की उड़ान निरस्त कर दी गई। उधर, लखनऊ से सुबह 7:45 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से उड़ान भर सकी।
विज्ञापन


सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान डेढ़ घंटा लेट हुई। दोपहर 1:35 पर मुंबई जाने वाली गो एयर की उड़ान 45 मिनट लेट रही। इंडिगो की दोपहर 3:10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3:45 घंटे और शाम 5 बजे पटना जाने वाली फ्लाइट सवा घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर से 3:15 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट सवा 2 घंटे देरी से लैंड कर सकी। देर शाम तक अन्य शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइटें भी लेटलतीफी की शिकार हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घंटेभर खराब रहा डिस्प्ले बोर्ड

three flights cancelled due to bad weather
डिस्प्ले बोर्ड खराब - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर विमानों की सूचना बताने वाला डिस्प्ले बोर्ड बुधवार सुबह खराब हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने उसे ठीक कराया। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह सवा नौ बजे एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर लगा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड बंद हो गया।

इससे विमानों की कोई जानकारी न होने के कारण यात्रियों व उन्हें रिसीव करने आए परिवारीजनों को परेशानी होने लगी। जानकारी लेने के लिए वह काउंटर पर चक्कर लगाने लगे। बाद में इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे ठीक कराया। डिस्प्ले बोर्ड करीब एक घंटे तक खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed