{"_id":"5f7bf8838ebc3e9be918620e","slug":"three-farmers-injured-in-attack-by-wild-animal-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: खेतों की रखवाली कर रहे तीन किसान जंगली जानवर के हमले में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: खेतों की रखवाली कर रहे तीन किसान जंगली जानवर के हमले में घायल
Tue, 06 Oct 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
जानवर के हमले से घायल हुआ किसान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले से तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लोनीकटरा थाना के हुसैनाबाद व पट्टी याकूब मजरे ख्वाजापुर के किसान सोमवार रात खेतों की रखवाली करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक इन पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया जिसमें हुसैनाबाद निवासी कल्लू व टिक्के तथा पट्टी याकूब निवासी सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। जहां से तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इन गांवों के प्रधान अजीत सिंह व संजीव रावत ने कहा पास के जंगल से सुअर अक्सर फसल व काम कर रहे लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। वन दरोगा अभय गौतम ने बताया सूचना मिली है गार्ड सुमित यादव को मौके पर भेजा गया है।