फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three farmers injured in attack by wild animal in Barabanki.

बाराबंकी: खेतों की रखवाली कर रहे तीन किसान जंगली जानवर के हमले में घायल

Tue, 06 Oct 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Three farmers injured in attack by wild animal in Barabanki.
जानवर के हमले से घायल हुआ किसान। - फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले से तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना के हुसैनाबाद व पट्टी याकूब मजरे ख्वाजापुर के किसान सोमवार रात खेतों की रखवाली करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक इन पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया जिसमें हुसैनाबाद निवासी कल्लू व टिक्के तथा पट्टी याकूब निवासी सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। जहां से तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इन गांवों के प्रधान अजीत सिंह व संजीव रावत ने कहा पास के जंगल से सुअर अक्सर फसल व काम कर रहे लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। वन दरोगा अभय गौतम ने बताया सूचना मिली है गार्ड सुमित यादव को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed