फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three employment oriented short term courses will be started in ITI

Lucknow News: आईटीआई में शुरू होंगे रोजगारपरक तीन शॉर्ट टर्म कोर्स

Sun, 29 Jun 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three employment oriented short term courses will be started in ITI
आईटीआई में शुरू होंगे रोजगारपरक तीन शॉर्ट टर्म कोर्स
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आगामी सत्र से तीन नए रोजगारपरक अल्प अवधि पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें सबसे खास 90 दिन का रोबोटिक्स कोर्स है, जिसके पूरा होने के बाद युवाओं को शुरुआती वेतन 17,000 रुपये प्रतिमाह मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने शनिवार को आईटीआई परिसर का निरीक्षण किया और संस्थान में रोजगार उन्मुख शॉर्ट टर्म कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि टाटा कंपनी के सहयोग से तीन नए कोर्स बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन जूनियर तकनीशियन, जूनियर रोबोट ऑपरेटर और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन व आर्क वेल्डिंग तकनीशियन कोर्स शुरू किए जाएंगे। हर कोर्स में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा टेक्नोलॉजी की प्रभारी तान्या ने बताया कि कोर्स पूरी तरह उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप होंगे और सफल प्रशिक्षण के बाद छात्रों को टाटा या अन्य कंपनियों में नौकरी मिलने की पूरी संभावना होगी। आईटीआई पास विद्यार्थी ही यह कोर्स कर सकेंगे। वर्तमान में संस्थान में मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन, एडवांस सीएनसी मशीनिंग और मोटर वाहन तकनीशियन जैसे कोर्स संचालित हो रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह, संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, रेमंड टेलरिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए युवतियों को सौ फीसदी प्लेसमेंट सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed