फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three electric sub station construction work pending

लखनऊ में तीन बिजलीघरों का काम अटका, 25 हजार लोगों की नहीं सुधर रही बिजली

Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
three electric sub station construction work pending
लखनऊ। राजधानी के तीन 33/11 बिजलीघर केवी महिला पॉलीटेक्निक, फैजुल्लागंज (दाउदनगर), अमीनाबाद का डेढ़ साल से निर्माण कार्य अटका है। इससे दो गर्मियों से 25 हजार कनेक्शन धारकों की बिजली सप्लाई नहीं सुधर पा रही है।
विज्ञापन

इन बिजलीघरों का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। अमीनाबाद के व्यापारियों के प्रयास के बाद शंकर जी मंदिर पार्क में बिजलीघर बनना शुरू हुुआ था। नोएडा की कंपनी ने इसे 4.40 करोड़ रुपये में बनाने का ठेका लिया था, मगर एक निदेशक के धोखाधड़ी करने से कंपनी दिवालिया हो गई। इसके चलते नवंबर 2019 से बिजलीघर निर्माण का काम बंद है। इस बिजलीघर के चालू होने से सात हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई मिलेगी। मोहन मार्केट, नजीराबाद, लाटूश रोड व गणेशगंज सहित आसपास के इलाके लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जल्द चालू होगा महिला पॉलीटेक्निक बिजलीघर
एचएएल, सेक्टर 14 बिजलीघर की ओवरलोडिंग खत्म करने वाला महिला पॉलीटेक्निक बिजलीघर जल्द चालू होगा। अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ किमी तक भूमिगत केबल बिछाया जाना है। इसके बाद बिजलीघर चालू हो जाएगा, जिससे अयोध्या रोड, इस्माइलगंज सहित आसपास के इलाकों की बिजली सुधरेगी। बिजलीघर की टेस्टिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा टेंडर की चल रही प्रक्रिया
मुख्य अभियंता लखनऊ जोन (कार्यकारी अधीक्षण अभियंता (निर्माण) मंडल पांच) अजय सिंह ने बताया कि कंपनी के समय से काम न करने पर ठेके की जमा 44 लाख रुपये की बैंक गारंटी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही कंपनी ने जो पावर ट्रांसफार्मर लाया था, उन्हें सुपुर्दगी में ले लिया गया है। काम पूरा करने के लिए दोबारा टेंडर होने जा रहा है।
विद्युतीकरण का कार्य अधूरा
दो साल से बिजली संकट झेल रहे फैजुल्लागंज के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दाऊदनगर में वर्ष 2019 में बिजलीघर बनना शुरू हुआ। अधूरे विद्युतीकरण ने काम अटका दिया है। अधिकारी सख्त हो जाएं तो एक माह में यह बिजलीघर चालू हो सकता है।

किस बिजलीघर से कितनों को फायदा
दाउदनगर 9000
महिला पॉलीटेक्निक 9000
अमीनाबाद 7000
ठेकेदारों की लापरवाही से समय से पूरे नहीं हुए काम
निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वितरण) सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महिला पॉलीटेक्निक, फैजुल्लागंज (दाउदनगर), अमीनाबाद बिजलीघरों का काम समय से पूरा न हो पाने में ठेकेदारों की लापरवाही उजागर हुई है। इस कारण इस गर्मी में भी इन बिजलीघरों से सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed