{"_id":"5d769ac98ebc3e01665e387c","slug":"three-dogs-of-a-farmer-killed-in-banthara-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे 'तीन चौकीदारों' की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे 'तीन चौकीदारों' की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 10 Sep 2019 12:02 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा में सोमवार शाम किसान सुरेश के खेत की रखवाली कर रहे तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रमेश चंद्र रावत का कहना है कि जांच की जा रही है। कुत्तों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान सुरेश सादुल्लानगर में रहता है। वह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए पास ही जंगल में रहता है। रखवाली के लिए उसने तीन कुत्ते भी पाल रखे हैं। सुरेश का आरोप है कि सोमवार शाम गांव के ही दो युवकों ने उसके तीनों कुत्तों को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर सुरेश के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बकौल सुरेश, उसने कुत्तों पर फायरिंग करते दो युवकों को भागते हुए देखा था।
कुछ ही देर में कुत्तों की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।