{"_id":"5f67b6e58ebc3e221a67c1aa","slug":"three-directors-arrested-with-pcs-officer-lucknow-news-lko5411583146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पीसीएस अफसर समेत अनी बुलियन कंपनी के तीन निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड पीसीएस अफसर समेत अनी बुलियन कंपनी के तीन निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई पुलिस ने रविवार सुबह तीन जालसाजों को दबोच लिया। तीनों अनी बुलियन कंपनी के निदेशक के तौर पर काम करते थे। इसमें एक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी भी शामिल है। इनमें से दो पर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अनी बुलियन कंपनी के मालिक ने 12 कंपनियों में 3000 से अधिक लोगों से निवेश कराकर 1000 करोड़ रुपये ठगे थे।
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा ने बताया, पुलिस टीम रविवार सुबह गश्त के दौरान सेकटर-8 अंडर पास के करीब वृंदावन कॉलोनी में सुबह 8 बजे तीन जालसाजों को दबोच लिया। तीनों एक ही लग्जरी कार से जा रहे थे। पकड़े गए जालसाजों में अयोध्या के कुमारगंज वबां निवासी रामगोपाल गुप्ता शामिल हैं जो सदस्य वाणिज्य कर अधिकरण के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा उनका सगा भाई विष्णु गुप्ता और कानपुर केचकरपुर निवासी प्रदीप सिंह शामिल हैं। रामगोपाल व विष्णु पर आठ-आठ केस दर्ज हैं। वहीं प्रदीप सिंह पर दो केस दर्ज हैं।
डीआरआई ने 8 किलो सोना के साथ किया था गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया, विष्णु गुप्ता को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने इसी साल गोरखपुर से 8 किलो सोना व दो क्विंटल चांदी के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें गोरखपुर के सर्राफा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष भी शामिल थे। विष्णु गुप्ता इस मामले में पैरोल पर छूटा है। इन आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कंपनी का मालिक अजीत गुप्ता पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ के थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।