{"_id":"5d1bbb498ebc3e3c77340cb4","slug":"three-died-in-road-accident-due-to-police-lucknow-news-lko4685547179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वसूली ने ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वसूली ने ली तीन की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वसूली ने ले ली तीन की जान
लखनऊ। ट्रक चालक से पुलिस की वसूली के चलते पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-8 के अमृता विद्यालय के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक के बाद एक तीन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों ने जब यूकलिप्टस की लकड़ी से लदे ट्रक को रोकने के लिए उसे ओवरटेककर सामने कुछ दूरी पर बाइक रोक दी तो ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक में घुस गई। यहां से भागने में करीब तीन किलोमीटर आगे ट्रक चालक ने रायबरेली रोड के पास शहीद पथ से नीचे उतरते समय टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक एक होटल में घुस गया। हादसा होते ही वहां से पुलिसकर्मी फरार हो गए। उन्होंने न तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और न ही अपने उच्चाधिकारियों को। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक और डीसीएम दोनों कमता से वाहन शहीद पथ पर चढ़े थे तभी उनके पीछे बाइक सवार दो पुलिसकर्मी भी लग गए। ट्रक का पीछा करते हुए पुलिसकर्मी अवध विहार तक पहुंचे। हालांकि पीजीआई इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने हादसे के इस कारण के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायलों के होश में आने के बाद ही पीछा करने की बात की पुष्टि हो सकेगी।
डीसीएम व ट्रैंपो चालक सवार तीन की मौत
हादसे में डीसीएम सवार चालक रामपुर, वफीदपुर निवासी फिरासत उर्फ गुड्डू (36) व मिलाक निवासी खलासी एहसान अली (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि वहीं मिलाक निवासी मुजावर उर्फ बिंदू (26) घायल हो गया। वहीं टेंपो चालक रायबरेली बछरावां के कुर्री निवासी नन्हके (45) की लोकबंधु अस्पताल में मौत हो गई। वहीं ट्रक के होटल में घुसने से ट्रक चालक सीतापुर इमलिया निवासी अनिल व सांसापुर निवासी खलासी संदीप घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।