{"_id":"6620ca1d1ecdf1db92033b96","slug":"three-died-in-an-accident-on-lucknow-ayodhya-highway-in-barabanki-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पलटते हुए नीम के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पलटते हुए नीम के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में तीन लोगों की मौत
Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
सार
बाराबंकी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक हल्का घायल हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रही तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार को करीब 11:00 बजे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी के निकट पलटते हुए पेट से टकरा गई । इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक आंशिक रूप से घायल है।
विज्ञापन
सीओ सिटी जगत कनौजिया के अनुसार बलरामपुर जिले के दो युवक सऊदी अरब जा रहे थे। जबकि कार एक तीसरा युवक चला रहा था। इन तीनों से रास्ते में एक चौथे युवक ने लिफ्ट ली। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ ओवरब्रिज के 100 मीटर पहले अचानक कार लहराई और हाईवे किनारे पलटते हुए नीम के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से तीन शव निकाले हैं। लिफ्ट लेने वाला युवक जमसेद हल्का घायल हुआ है। उसी ने इन तीनों युवकों के लखनऊ जाने और दो के सऊदी अरब जाने की बात बताई। कार के नंबर के अनुसार मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन